Surah Al Qadr in Hindi - सूरह कद्र हिंदी तर्जुमा और शब-ए-कद्र की फजीलत
Surah Al Qadr in Hindi (सूरह कद्र): पढ़िए सूरह कद्र का हिंदी तर्जुमा, इंग्लिश ट्रांसलेशन और शब-ए-कद्र की फजीलत। जानिए यह रात हजार महीनों से बेहतर क्यों है।

Table of Contents
सूरह कद्र (Surah Al-Qadr) कुरान मजीद की 97वीं सूरह है। यह मक्का में नाज़िल हुई (मक्की सूरह) है और इसमें 5 आयतें हैं।
इस सूरह में अल्लाह तआला ने रमजान की एक ख़ास रात “शब-ए-कद्र” (Lailatul Qadr) की फजीलत बयान की है। यह वो रात है जिसमें कुरान नाज़िल हुआ और यह रात हजार महीनों से बेहतर है।
इस आर्टिकल में हम Surah Al Qadr in Hindi, इसका हिंदी तर्जुमा, इंग्लिश ट्रांसलेशन और शब-ए-कद्र की अहमियत जानेंगे।
ये भी देखे: रोज़ा रखने की नियत और दुआ
Surah Al Qadr Hindi Tarjuma (Translation)
यहाँ सूरह कद्र का हिंदी उच्चारण (Transliteration) और आसान तर्जुमा दिया गया है।
बिस्मिल्ला-हिर्रहमा-निर्रहीम
(शुरू अल्लाह के नाम से जो बहुत बड़ा मेहरबान व निहायत रहम वाला है)
1. इन्ना अनज़लनाहु फ़ी लैलतिल कद्र
(बेशक हमने इसे (कुरान को) शब-ए-कद्र में नाज़िल किया है।)
2. व मा अदराका मा लैलतुल कद्र
(और आप क्या जानें कि शब-ए-कद्र क्या है?)
3. लैलतुल कद्रि खैरूम मिन अल्फि शह्र
(शब-ए-कद्र (इबादत के लिए) हजार महीनों से बेहतर है।)
4. तनज्जलुल मलाइकातु वर रूहु फ़ीहा बि इज़्नि रब्बिहिम मिन कुल्लि अम्र
(इस रात में फरिश्ते और रूह (जिब्रईल अ.स.) अपने रब के हुक्म से हर काम के लिए उतरते हैं।)
5. सलामुन हिय हत्ता मतलइल फज्र
(यह रात सरापा सलामती है, फज्र के तुलू होने तक।)
Surah Al Qadr in Hindi (Roman English)
जो लोग अरबी नहीं पढ़ सकते, उनके लिए यहाँ सूरह कद्र का हिंदी उच्चारण (Transliteration) दिया गया है:
Bismillaahir Rahmaanir Raheem
- Innaa anzalnaahu fee lailatil qadr
- Wa maa adraaka ma lailatul qadr
- Lailatul qadri khairum min alfee shahr
- Tanazzalul malaaa-ikatu war-roohu feeha bi izni-rab bihim min kulli amr
- Salaamun hiya hattaa mat la’il fajr
ये भी पढ़े : Ayatul Kursi Hindi mein | आयतुल कुर्सी हिंदी में
Surah Al Qadr in English
BismillaHir RahmaNir Raheem
- Indeed, We sent the Qur’an down during the Night of Decree.
- And what can make you know what is the Night of Decree?
- The Night of Decree is better than a thousand months.
- The angels and the Spirit descend therein by permission of their Lord for every matter.
- Peace it is until the emergence of dawn.
Surah Al Qadr in Arabic
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
1. إِنَّآ أَنزَلْنَـٰهُ فِى لَيْلَةِ ٱلْقَدْرِ
2. وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا لَيْلَةُ ٱلْقَدْرِ
3. لَيْلَةُ ٱلْقَدْرِ خَيْرٌۭ مِّنْ أَلْفِ شَهْرٍۢ
4. تَنَزَّلُ ٱلْمَلَـٰٓئِكَةُ وَٱلرُّوحُ فِيهَا بِإِذْنِ رَبِّهِم مِّن كُلِّ أَمْرٍۢ
5. سَلَـٰمٌ هِىَ حَتَّىٰ مَطْلَعِ ٱلْفَجْرِ
तफसीर और शब-ए-कद्र की फजीलत (Tafseer & Benefits)
शब-ए-कद्र क्या है? (What is Shab-e-Qadr?)
शब-ए-कद्र का मतलब है “फैसले की रात” या “कद्र व मंज़िलत वाली रात”। अल्लाह तआला ने इसी रात में लोह-ए-महफूज़ से कुरान को दुनिया वाले आसमान पर उतारा।
यह रात रमज़ान के आखिरी अशरे (आखिरी 10 दिनों) की ताक रातों (Odd Nights: 21, 23, 25, 27, 29) में से कोई एक होती है।
हजार महीनों से बेहतर
कुरान में फरमाया गया है कि यह रात हजार महीनों (लगभग 83 साल 4 महीने) से बेहतर है। यानी इस एक रात की इबादत का सवाब पूरी ज़िन्दगी की इबादत से भी ज्यादा है।
फरिश्तों का उतरना
इस रात में जिब्रईल (अ.स.) और बेशुमार फरिश्ते अल्लाह के हुक्म से जमीन पर उतरते हैं और इबादत करने वालों के लिए दुआ करते हैं। यह रात फज्र होने तक सलामती वाली होती है।
ये भी पढ़े : Surah yaseen in Hindi | सूरह यासीन तर्जुमा और फजीलत
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q. सूरह कद्र मक्की है या मदनी?
Q. शब-ए-कद्र कब होती है?
Q. सूरह कद्र पढ़ने की फजीलत क्या है?
इसे पढ़ने से शब-ए-कद्र की अहमियत का पता चलता है और हदीस के मुताबिक रमज़ान में इसे कसरत से पढ़ना चाहिए।
Q. शब-ए-कद्र की दुआ क्या है?
हज़रत आयशा (र.अ.) को नबी (स.अ.व.) ने यह दुआ सिखाई: “अल्लाहुम्मा इन्नका अफुव्वुन तुहिब्बुल अफ्वा फअफु अन्नी” (ऐ अल्लाह! तू माफ़ करने वाला है और माफ़ी को पसंद करता है, लिहाज़ा मुझे माफ़ फरमा दे।)
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें। दीन की बात फैलाना सदका-ए-जारिया है।
ये भी देखे : Khana Khane Ki Dua | खाना खाने की दुआ





