·
Iffat Zia
· Masail · 4 min read

Muslim Baby Girl Names: 100+ मुस्लिम लड़कियों के बेहतरीन नाम और उनके मतलब

Muslim Baby Girl Names in Hindi: अपनी नन्ही परी के लिए ढूंढ रहे हैं प्यारा सा इस्लामिक नाम? यहाँ देखिये मुस्लिम लड़कियों के बेहतरीन नाम और उनके मतलब की लिस्ट।

Muslim Baby Girl Names: 100+ मुस्लिम लड़कियों के बेहतरीन नाम और उनके मतलब

Table of Contents

इस्लाम (Islam) में नाम का बहुत बड़ा मकाम है। हदीस में आता है कि “कयामत के दिन तुम अपने और अपने बाप के नामों से पुकारे जाओगे, इसलिए अपने नाम अच्छे रखो।” (अबू दाऊद)

जब घर में नन्ही परी (बेटी) की आमद होती है, तो सबसे बड़ी फिक्र उसका एक खूबसूरत और बा-मानी (Meaningful) नाम रखने की होती है। नाम का असर शख्सियत पर पड़ता है, इसलिए नाम ऐसा होना चाहिए जो सुनने में अच्छा हो और जिसका मतलब भी बेहतरीन हो।

इस आर्टिकल में हम आपके लिए Muslim Baby Girl Names की एक बेहतरीन लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें सहाबियात के नाम और कुरानिक नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Pyare Nabi Ki Pyari Baatein | प्यारे नबी की सुन्नतें

नाम रखने के ज़रूरी उसूल

  1. अच्छा मतलब: नाम का मतलब अच्छा होना चाहिए। बुरे मतलब वाले नामों से बचना चाहिए।
  2. सहाबियात के नाम: सहाबियात (रज़ि.) के नामों पर नाम रखना बहुत बाइस-ए-बरकत है।
  3. अल्लाह को पसंद नाम: अल्लाह के नज़दीक सबसे पसंदीदा नाम वो हैं जो बंदगी का इज़हार करें (लड़कों के लिए), लेकिन लड़कियों के लिए भी पाकीज़ा नाम चुनने चाहिए।

Muslim Baby Girl Names

A to Z Muslim Girl Names With Meaning (मुस्लिम बच्चियों के नाम)

यहाँ हमने आसानी के लिए नामों को Table में दिया है ताकि आप आसानी से पढ़ सकें।

A (अ/आ) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Adeebaअदीबाइल्म (ज्ञान) जानने वाली, साहित्यकार
Areebaअरीबाअक्लमंद, माहिरा
Asiyaआसियाफ़िरऔन की बीवी जो अल्लाह पर ईमान लाईं, सहारा देने वाली
Abidaआबिदाइबादत करने वाली
Ayeshaआएशाआराम पाने वाली, खुशहाल (नबी ﷺ की बीवी)
Atikaआतिकाशरीफ़, खुशबूदार
Afiyaआफ़ियाखैरियत, तंदुरुस्ती, सलामती
Aliyaआलियाबुलंद मर्तबे वाली
Azraअज़रापाकदामन, कुंवारी
Afeefaअफीफ़ापाकदामन और परहेज़गार
Almaasअल्मासहीरा (Diamond)
Aminaआमिनाअमानतदार, अमन वाली (नबी ﷺ की वालिदा)
Anjumअन्जुमसितारे (Stars)

B (ब) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Batoolबतूलदुनिया से कटकर अल्लाह की होने वाली (हज़रत मरियम और फातिमा का लक़ब)
Badrun Nisaबदरून निसाऔरतों का चांद
Bareeraबरीरापरहेज़गार (एक सहाबिया का नाम)
Bushraबुशराखुशखबरी (Good News)
Basheeraबशीराखुशखबरी सुनाने वाली
Bilqeesबिलक़ीससबा की मलिका (Queen of Sheba)

C, D, E (च, द, इ) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Chaman Aaraचमन आराबाग़ सजाने वाली
Darakhshanदरख्शांरौशन, चमकदार
Daniyaदानियाकरीब होने वाली, सखी
Eramइरमजन्नत का एक बाग़

F (फ) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Fatimaफ़ातिमापरहेज़गार (नबी ﷺ की बेटी)
Fazilaफ़ाज़िलाफज़ीलत वाली, विद्वान
Faizaफाइज़ाकामयाब, जीत हासिल करने वाली
Farwaफ़रवाअमीर, दौलतमंद (एक सहाबिया का नाम)
Fareedaफ़रीदाअनमोल मोती, अकेली
Farhatफ़रहतख़ुशी, मसर्रत
Farkhandaफरखंदानेक, मुबारक
Farzanaफ़रज़ानाअक्लमंद, दाना
Fahmeedaफ़हमीदासमझदार
Falak Naazफ़लक नाज़जिस पर आसमान नाज़ करे
Fauziyaफौज़ियाकामयाब, जीत वाली
Firdausफ़िरदौसजन्नत का सबसे ऊंचा दर्जा

Muslim Baby Girl Names List

G, H (ग, ह) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Gazalaगज़ालाहिरन (Deer), सूरज की पहली किरण
Gulrukhगुलरुखगुलाब जैसे चेहरे वाली
Hamidaहामिदाअल्लाह की तारीफ़ करने वाली
Habeebaहबीबादोस्त, महबूब
Hadeeqaहदीक़ाबाग़ (Garden)
Husnaहुस्नाबहुत ख़ूबसूरत
Hafsaहफ्साशेरनी (नबी ﷺ की बीवी)
Haleemaहलीमासब्र करने वाली, रहम दिल
Humairaहुमैरालाल रंग वाली (हज़रत आयेशा का लक़ब)
Hooriyaहूरियाजन्नत की हूर

I, J, K (इ, ज, क/ख) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Iffatइफ्फ़तपाकीज़गी, हया
Jariyaजारियाकश्ती, सूरज
Jameelaजमीलाख़ूबसूरत (Beautiful)
Juwairiyaजुवैरियाछोटी कश्ती (नबी ﷺ की बीवी)
Khalidaख़ालिदाहमेशा रहने वाली
Khadeejaख़दीजासमय से पहले पैदा होने वाली (नबी ﷺ की पहली बीवी)
Kahkashanकहकशांसितारों का झुरमुट (Galaxy)

L, M (ल, म) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Lubnaलुबनाएक खुशबूदार दरख्त
Labeebaलबीबाअक्लमंद, समझदार
Mariyaमारियागोरी रंगत वाली
Mariyamमरियमइबादत गुज़ार (हज़रत ईसा की वालिदा)
Mominaमोमिनाईमान वाली औरत
Maimoonaमैमूनामुबारक, बा-बरकत
Muskanमुस्कानहंसी, तबस्सुम

N, P, Q (न, प, क) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Nailaनाइलाकामयाबी पाने वाली
Najiyaनाजियानजात पाने वाली
Nadiraनादिरानायाब, अनोखी
Nazneenनाज़नीननाज़ुक, हसीन
Nikhatनिकहतमहक, ख़ुशबू
Parweenपरवीनसितारों का समूह (Pleiades)
Qurratul Ainक़ुर्रतुल ऐनआँखों की ठंडक

R, S (र, स) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Rukhsanaरुखसानाचमकते गालों वाली
Rakhshandaरखशंदाचमकदार
Ramshaरम्शाफूलों का गुलदस्ता
Rehanaरेहानाखुशबूदार पौधा (Basil)
Ruqaiyaरुक़य्यातरक्की करने वाली (नबी ﷺ की बेटी)
Sajidaसाजिदासज्दा करने वाली
Saraसाराखुशी लाने वाली, राजकुमारी
Sidraसिदरहबेरी का दरख़्त (जन्नत में एक मकाम)
Sakeenaसकीनासुकून, इत्मिनान
Samanसमनचमेली का फूल
Sameeraसमीरारात में बातें करने वाली, दोस्त
Sumaiyaसुमैयाबुलंद मर्तबा (इस्लाम की पहली शहीद औरत)
Salihaसालिहानेक औरत
Saimaसाइमारोज़ा रखने वाली
Shaistaशाइस्तातहज़ीब वाली

T, U, Z (त, उ, ज़) से शुरू होने वाले नाम

नाम (English)नाम (Hindi)मतलब (Meaning)
Tahiraताहिरापाक, साफ़
Toobaतूबाखुशखबरी, जन्नत का दरख़्त
Tayyibaतय्यिबापाक, अच्छी
Tabassumतबस्सुममुस्कराहट
Tasneemतसनीमजन्नत की एक नहर
Ulfatउल्फ़तमोहब्बत, लगाव
Zahraज़हराकली, फूल, चमकती हुई
Zainabज़ैनबसखी, खुशबूदार फूल (नबी ﷺ की बेटी)
Zoyaज़ोयामोहब्बत, चाहत
Zeenatज़ीनतसजावट, खूबसूरती

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. लड़की का सबसे अच्छा नाम कौन सा है?
A.

वैसे तो सभी अच्छे मतलब वाले नाम बेहतर हैं, लेकिन मरियम, फातिमा, आयेशा, ज़ैनब और खदीजा जैसे नाम बहुत बरकत वाले हैं क्योंकि ये नेक खातूनों के नाम हैं।

Q. क्या नाम का असर बच्चे पर पड़ता है?
A.

जी हाँ, इस्लाम के मुताबिक नाम का असर शख्सियत पर पड़ता है। इसलिए हमेशा अच्छे मतलब वाला नाम रखना चाहिए।

Q. क्या हम कुरान से कोई भी लफ्ज़ लेकर नाम रख सकते हैं?
A.

नहीं, कुरान में हर लफ्ज़ नाम रखने के लिए नहीं है (जैसे ‘हिमार’ यानी गधा, ‘फिरौन’ आदि)। नाम वो रखें जो किसी नेक हस्ती का हो या जिसका मतलब अच्छा हो।


नतीजा (Conclusion)

नाम रखना ज़िम्मेदारी का काम है। उम्मीद है कि Muslim Baby Girl Names की यह लिस्ट आपको पसंद आई होगी। अपनी बेटी के लिए वो नाम चुनें जो उसे दुनिया और आख़िरत दोनों में इज़्ज़त दे।

अगर आपको यह लिस्ट पसंद आई हो, तो इसे उन दोस्तों के साथ शेयर करें जिनके घर नन्ही परी आई है या आने वाली है।

    Share:
    Back to Blog